20 मई 2014 - 16:29
ईरान व ग्रुप 5+1 के बीच बहुत जल्द समझौता।

हूंग ली ने आशा जताई कि ईरान व ग्रुप 5+1 की परमाणु वार्ता में भाग लेने वाले सभी पक्ष, अपनी राजनैतिक इच्छाओं को ऐसे समझौते में परिवर्तित कर देंगे जो दोनों पक्षों के लिए लाभदायक हो।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान व ग्रुप 5+1 बहुत जल्द सहमति तक पहुंचना चाहते हैं।
हूंग ली ने आशा जताई कि ईरान व ग्रुप 5+1 की परमाणु वार्ता में भाग लेने वाले सभी पक्ष, अपनी राजनैतिक इच्छाओं को ऐसे समझौते में परिवर्तित कर देंगे जो दोनों पक्षों के लिए लाभदायक हो। उन्होंने कहा कि चीन को आशा है कि परमाणु वार्ता में भाग लेने वाले देश, एकसमान परिस्थितियों में वार्ता करेंगे और एक दूसरे की चिंताओं को दूर कर देंगे। प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश ईरान व ग्रुप 5+1 की वार्ता में सहमति तक पहुंचने की प्रक्रिया को अधिक से अधिक सरल बनाने का प्रयास करेगा।
होंग ली ने वियाना में ईरान व ग्रुप 5+1 के बीच चौथे चरण की वार्ता के बारे में कहा कि वार्ता अपने सबसे कठिन चरण में पहुंच चुकी है।

टैग्स