ईरान के सांस्कृतिक धरोहरों के संगठन ने विदेशी पर्यटकों के लिए सुविधाओं की घोषणा की है। सांस्कृतिक धरोहरों के संगठन के वरिष्ठ अधिकारी मुर्तज़ा रहमानी मोवह्हेद ने सोमवार को कहा कि ईरान के दस प्रांतों में विदेशी पर्यटकों को हवाई अड्डे पर वीज़ा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे पहले इस्फ़हान, शीराज़, तबरेज़, किरमानशाह, कीश, क़िश्म, अस्लविये और बूशहर के हवाई अड्डों पर पर्यटकों को वीज़ा दिया जाता था। ईरान के सांस्कृतिक धरोहरों के संगठन के अधिकारी रहमानी मोवह्हेद ने बताया कि ईरान में अधिक्तर पर्यटक योरोप, दक्षिणी कोरिया, जापान और सुदूरपूर्व से आते हैं।
19 मई 2014 - 16:45
समाचार कोड: 609813