ईरान के ख़ुफ़िया मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इमामे ज़माना (अ.ज) के गुमनाम सिपाहियों ने महाबाद में कोमला आतंकवादी समूह से जुड़े 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बयान में कहा गया है कि यह तीनों लोग 3 साल पहले सशस्त्र सेना की परेड के दौरान हुए बम विस्फोट में शामिल थे विस्फोट में महिलाओं और बच्चों सहित 12 लोग शहीद और 40 घायल हो गए थे।
खुफिया मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों ने इस बम विस्फोट में शामिल होने को स्वीकार कर लिया है उनके बयान के अनुसार कुछ देश इन आतंकवादियों का समर्थन कर रहे थे।
18 मई 2014 - 18:49
समाचार कोड: 609594
ईरान के ख़ुफ़िया मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इमामे ज़माना (अ.ज) के गुमनाम सिपाहियों ने महाबाद में कोमला आतंकवादी समूह से जुड़े 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।