ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने विएना की हालिया वार्ता में देश की परमाणु वार्ताकार टीम की दृढ़ता एवं प्रतिरोध की सराहना की है।
अलाउद्दीन बोरूजेर्दी ने शनिवार को एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि परमाणु वार्ताकार टीम ने वियाना में भली भांति अपने दायित्व का निर्वाह किया और राष्ट्रीय हितों तथा उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से निर्धारित सीमा में रहते हुए वार्ता की। उन्होंने कहा कि ईरान की वार्ताकार टीम न केवल यह कि परमाणु वार्ता के चौथे चरण में अमरीका की विस्तार वादी नीतियों के समक्ष नहीं झुकी बल्कि उसने पूरी दृढ़ता के साथ इस्लामी गणतंत्र ईरान की नीतियों का बचाव किया। बोरूजेर्दी ने कहा कि स्थायी नीति के रूप में यह नीति भविष्य में भी जारी रहनी चाहिए।
ज्ञात रहे कि ईरान व गुट पांच धन एक के बीच आस्ट्रिया की राजधानी वियाना में परमाणु वार्ता का चौथा चरण बुधवार को आरंभ हुआ था और शुक्रवार की शाम संपन्न हुआ।
17 मई 2014 - 19:09
समाचार कोड: 609327
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने विएना की हालिया वार्ता में देश की परमाणु वार्ताकार टीम की दृढ़ता एवं प्रतिरोध की सराहना की है।