ईरान व गुट पांच धन एक के बीच परमाणु वार्ता के चौथे चरण में शुक्रवार को भी वार्ता जारी है।
ईरान के उप विदेश मंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने इस वार्ता के परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार की सुबह वियाना में अमरीकी उप विदेश मंत्री विंडी शर्मन से मुलाक़ात की। उन्होंने इसी प्रकार तीन यूरोपीय देशों ब्रिटेन, फ़्रान्स तथा जर्मनी के उप विदेश मंत्रियों से भी लगभग एक घंटे तक बात चीत की। इराक़ची ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि वार्ता अत्यंत कठिन है किंतु आगे की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वार्ता में सद्भावना का वातावरण छाया हुआ है।
ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और गुट पांच धन एक ने समग्र परमाणु समझौते के मसौदे के संकलन के लिए बुधवार से वार्ता का चौथा चरण आरंभ किया है।
16 मई 2014 - 16:44
समाचार कोड: 609095
ईरान के उप विदेश मंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने इस वार्ता के परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार की सुबह वियाना में अमरीकी उप विदेश मंत्री विंडी शर्मन से मुलाक़ात की। उन्होंने इसी प्रकार तीन यूरोपीय देशों ब्रिटेन, फ़्रान्स तथा जर्मनी के उप विदेश मंत्रियों से भी लगभग एक घंटे तक बात चीत की।