अमरीकी रक्षा मंत्री का कहना है कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु वार्ता से फ़ार्स की खाड़ी की सुरक्षा को कोई ख़तरा नहीं पहुंचेगा।
बुधवार को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में फ़ार्स की खाड़ी के देशों के अपने समकक्षों के साथ बैठक में चक हेगल ने यह टिप्पणी की।
अमरीकी रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में ईरान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमरीका समेत जर्मनी के बीच जारी परमाणु वार्ता के प्रति वाशिंगटन आशावान है।
फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद सऊदी अरब, कुवैत, क़तर, संयुक्त अरब इमारात, ओमान और बहरैन को संबोधित करते हुए हेगल ने कहा, वार्ता की प्रगति के साथ ही मैं दो बातों के प्रति आप लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं, सबसे पहले यह कि इन वार्ताओं में किसी भी हालत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में रियायतें देने का मतलब क्षेत्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।
दूसरे यह कि हालांकि हम इस मुद्दे का कूटनीतिक समाधान चाहते हैं, और अमरीका ईरान के परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने के बारे में पूर्ण रूप से आश्वस्त होना चाहेगा, और किसी भी संभावित समझौते के प्रति ईरान को बाध्य होना पड़ेगा।
15 मई 2014 - 13:14
समाचार कोड: 608809
अमरीकी रक्षा मंत्री का कहना है कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु वार्ता से फ़ार्स की खाड़ी की सुरक्षा को कोई ख़तरा नहीं पहुंचेगा।