14 मई 2014 - 15:44
वियाना में ईरान व ग्रुप 5+1 के बीच समझौते की उम्मीद।

ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने बल देकर कहा है कि ईरान और ग्रुप 5+1 के मध्य होने वाली नई वार्ता संवेदनशील चरण में है। उन्होंने वियना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस मामले के समाधान के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान की सरकार का दृढ़ इरादा है और वह इसमें आगे बढ़ना चाहती है।

वियाना में ग्रुप 5+1 के साथ वार्ता करने वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने अंतिम समझौते के प्रति आशा जताई है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने बल देकर कहा है कि ईरान और ग्रुप 5+1 के मध्य होने वाली नई वार्ता संवेदनशील चरण में है। उन्होंने वियना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस मामले के समाधान के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान की सरकार का दृढ़ इरादा है और वह इसमें आगे बढ़ना चाहती है।
ईरान के उप विदेशमंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास इराक़ची ने भी कहा है कि जिन विषयों के बारे में वार्ता हो रही है उन पर सबसे अधिक ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। ईरान और गुट पांच धन के मध्य परमाणु वार्ता वियना में आरंभ हो चुकी है। इस वार्ता का उद्देश्य परमाणु मामले में अंतिम समझौते के लिए मसौदा तैयार करना है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अंतिम समझौते के लिए २० जूलाई का समय निर्धारित किया गया है।

टैग्स