14 मई 2014 - 12:54
ईरानी विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ का सम्भावित सऊदी दौरा।

अरब और अफ्रीक़ी देशों के मामले में ईरान के उपविदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते कहा कि सऊदी अरब के विदेशमंत्री सऊद अलफ़ैसल की ओर से ईरान के विदेशमंत्री की सऊदी अरब यात्रा के लिए निमंत्रण पत्र नहीं मिला है परंतु दोनों देशों के विदेशमंत्रियों की भेंटवार्ता का कार्यक्रम ईरानी सरकार की कार्यसूची में शामिल है।

ईरान के उपविदेशमंत्री ने कहा है कि सऊदी अरब की यात्रा के लिए इस देश के विदेशमंत्री की ओर से आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ है।
अरब और अफ्रीक़ी देशों के मामले में ईरान के उपविदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते कहा कि सऊदी अरब के विदेशमंत्री सऊद अलफ़ैसल की ओर से ईरान के विदेशमंत्री की सऊदी अरब यात्रा के लिए निमंत्रण पत्र नहीं मिला है परंतु दोनों देशों के विदेशमंत्रियों की भेंटवार्ता का कार्यक्रम ईरानी सरकार की कार्यसूची में शामिल है। उन्होंने क्षेत्र में ईरान और सऊदी अरब को दो महत्वपूर्ण देश बताते हुए कहा कि तेहरान क्षेत्र की समस्याओं के हल, भ्रान्तियों को दूर करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए भेंटवार्ता का स्वागत करता है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री सऊद अलफ़ैसल ने मंगलवार को रियाज़ में आयोजित एक आर्थिक सम्मेलन में, ईरानी विदेश मंत्री को सऊदी अरब के दौरे के निमंत्रण से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि संबंधों में फिर से बहाली का रुझान पाया जाता है और ईरानी विदेश मंत्री के सऊदी अरब के दौरे के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

टैग्स