13 मई 2014 - 19:14
सऊदी अरब ने ईरानी विदेशमंत्री को सऊदी आने का दावत दी।

सऊदी अरब के विदेश मंत्री सऊदुल फ़ैसल ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ को सऊदी अरब के दौरे का निमंत्रण दिया है।

सऊदी अरब के विदेश मंत्री सऊदुल फ़ैसल ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ को सऊदी अरब के दौरे का निमंत्रण दिया है।
स्काई न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार सऊदुल फ़ैसल ने ईरान के विदेश मंत्री को भेजे गए निमंत्रण पत्र में कहा है कि दोनों देशों के बीच संबंधों का विस्तार समूचे इस्लामी जगत के हित में है। सऊदी अरब ने कहा है कि वह परस्पर रूचि के सभी मुद्दों पर ईरान से बातचीत के लिए तैयार है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने भी इससे पहले अपने बयानों में कहता रहा है कि सऊदी अरब क्षेत्र का महत्वपूर्ण देश है और ईरान उसे विशेष महत्व देता है।

टैग्स