ईरान और आईएईए के प्रतिनिधियों के बीच सोमवार को वियाना में वार्ता हुई।
परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी के प्रवक्ता गिल ट्यूडर ने इस वार्ता की सूचना दी किंतु उन्होंने इस संबंध में कोई ब्योरा नहीं दिया। आईएईए में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी ने वार्ता में ईरानी पक्ष का नेतृत्व किया। यह वार्ता ईरान व गुट पांच धन एक के बीच वार्ता से एक दिन पहले आयोजित हुई है।
मंगलवार से ईरान व गुट पांच धन एक वियाना में, ईरान के परमाणु मामले के बारे में समझौते को अंतिम रूप देने और तेहरान पर लगे प्रतिबंधों को समाप्त करने के उद्देश्य से वार्ता आरंभ करेंगे। वार्ता में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ रविवार की सुबह वियाना के लिए रवाना हुए। उनके साथ परमाणु वार्ताकार टीम के अन्य सदस्य भी थे।
यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त और परमाणु वार्ता में गुट पांच धन एक का नेतृत्व करने वाली कैथरिन एश्टन ने कहा है कि ईरान के साथ वार्ता सकारात्मक है और दोनों पक्षों के बीच अंतिम समझौते की संभावना पाई जाती है।
13 मई 2014 - 09:00
समाचार कोड: 608204