13 मई 2014 - 08:54
हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जन्म दिन पर पूरी दुनिया में जश्न का माहौल।

आज भारत, ईरान और इराक़ सहित पूरी दुनिया मे पैग़म्बरे इस्लाम के उत्तराधिकारी हज़रत अली अलैहिस्सलाम का जन्म दिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

आज भारत, ईरान और इराक़ सहित पूरी दुनिया मे पैग़म्बरे इस्लाम के उत्तराधिकारी हज़रत अली अलैहिस्सलाम का जन्म दिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
ईरान में सोमवार की रात से ही सभी स्थानों पर उत्सव जैसा माहौल था। लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिला रहे थे तथा आज सुबह से अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने जाने का सिलसिला जारी है। यूं तो पूरी दुनिया में जश्न मनाया जा रहा है लेकिन इराक़ के पवित्र शहरों नजफ़ व कर्बला में इस अवसर पर खास सभाएं आयोजित हुई हैं जिनमें वक्ताओं ने हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जीवन के विभिन्न आयामों पर रौशनी डाली।
ईरान में भी इस अवसर पर सभाएं आयोजन हो रही हैं खास तौर पर पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के मशहद शहर में स्थित रौज़े पर भव्य आयोजन किया गया है जिसमें लाखों लोग भाग ले रहे हैं। इसी प्रकार पवित्र शहर क़ुम में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की बहन हज़रत फ़ातेमा मासूमा का रौज़े में भी कल रात से ही उत्सव का माहौल है।
प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार भारत, पाकिस्तान, लेबनान, सीरिया, बहरैन, कुवैत सहित क्षेत्र व दुनिया के अनेक देशों में भी इस अवसर पर सभाएं आयोजित हुई हैं।
हज़रत अली अलैहिस्सलाम का जन्म हिजरत से तेईस साल पूर्व पवित्र शहर मक्का में काबे के अंदर हुआ था। इस ख़ुशी के अवसर पर हम भी आपकी सेवा में हार्दिक बधाई प्रस्तुत करते हैं।

टैग्स