ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने आशा जतायी है कि उद्योग, खदान और व्यापार के क्षेत्र में सरकार द्वारा उठाए गए क़दमों के परिणाम में आर्थिक विकास होगा और देश आर्थिक गतिहीनता की स्थिति से बाहर निकलेगा।
राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान के अनुसार डाक्टर रूहानी ने सोमवार को उद्योग मंत्री और इस मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि विश्व में व्यापार के लिए बैंकों के लिए उचित माहौल मुहैया है जिससे जनता की मूल ज़रूरत की चीज़ों की पूर्ति के लिए सही ढंग से फ़ायदा उठाया जाए।
उन्होंने बल दिया कि उनकी सरकार रोज़गार सृजन तथा आर्थिक गतिहीनता को पीछे छोड़ने का संकल्प रखती है।
12 मई 2014 - 19:19
समाचार कोड: 608152