12 मई 2014 - 19:14
ईरानी ड्रोन ने किया इंटर-नेशनल मीडिया को अचम्भित

रडार की पहुंच से बाहर रहने वाले अत्याधुनिक ड्रोन विमान का रविवार को इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में अनावरण किया गया। इस अवसर पर इस्लामी क्रान्ति हित संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के मुख्य कमांडर मोहम्मद अली जाफ़री सहित सिपाहे पासदारान एवं थल सेना के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।

ईरान ने अमरीकी ड्रोन RQ-170 के ईरानी संस्करण का अनावरण किया है जो विश्व मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रडार की पहुंच से बाहर रहने वाले अत्याधुनिक ड्रोन विमान का रविवार को इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में अनावरण किया गया। इस अवसर पर इस्लामी क्रान्ति हित संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के मुख्य कमांडर मोहम्मद अली जाफ़री सहित सिपाहे पासदारान एवं थल सेना के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।
ईरान की सिपाहे पासदारान की एरोस्पेस यूनिट के विशेषज्ञ लगभग दो वर्ष के भीतर RQ-170 की रिवर्स इंजीनियरिंग करने में सफल हुए। ईरान ने चार दिसंबर 2011 को अमरीका के इस ड्रोन विमान को सफलतापूर्वक उतार लिया था।
अलजज़ीरा टीवी चैनल ने इस ख़बर को कवरेज देते हुए लिखा कि ईरान ने इस ड्रोन के शिकार को अमरीका के साथ इंटैलीजेन्स एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जारी जंग में अपने लिए बड़ी सफलता बताया है।
फ़्रांस प्रेस ने भी इस समाचार को कवरेज दिया। इस एजेंसी ने RQ-170 के शिकार की तारीख़ को अमरीकी मीडिया के हवाले से ज़िक्र किया और ईरान से सिपाहे पसदारान के एक उच्च अधिकारी के प्रसारित बयान का हवाला दिया। फ़ॉक्स न्यूज़, स्काई न्यूज़, बीबीसी, और रशिया टुड़े ने भी इस ख़बर को कवरेज दिया।

टैग्स