ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के कमांडर ने कहा है कि तेहरान ने हुरमुज़ स्ट्रेट में ड्रोन छावनी बना ली है।
अली फ़दवी ने समाचार एजेन्सी फार्स से बात करते हुए कहा कि ईरान ने हुरमुज़ जलडमरू मध्य के अतिरिक्त फार्स की खाड़ी के उत्तर में भी स्थाई ड्रोन छावनी बना ली है। कमांडर अली फ़दवी ने चालक रहित विमानों के संबंध में ईरान की नौसेना की क्षमता के संबंध में कहा कि ईरान की नौसेना विभिन्न प्रकार के ड्रोन विमानों से निगरानी का काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समय हुरमुज़ जलडमरू मध्य के पूरब, पश्चिम और उत्तर में हमारी ड्रोन छावनियां हैं और फार्स की खाड़ी के उत्तर में भी ड्रोन छावनियां हैं।
11 मई 2014 - 05:24
समाचार कोड: 607741
ईरान ने हुरमुज़ जलडमरू मध्य के अतिरिक्त फार्स की खाड़ी के उत्तर में भी स्थाई ड्रोन छावनी बना ली है। कमांडर अली फ़दवी ने चालक रहित विमानों के संबंध में ईरान की नौसेना की क्षमता के संबंध में कहा कि ईरान की नौसेना विभिन्न प्रकार के ड्रोन विमानों से निगरानी का काम कर रही है