भारत के उत्तर प्रदेश शहर के संवेदनशील माने जाने वाले मेरठ के शहर में सांप्रदायिक टकराव में ५० से अधिक लोग घायल हो गए।
सूचना है कि शहर में गुदड़ी बाजार और तीरगरान के बीच विवादित कुएं को लेकर शनिवार दोपहर दो समुदायों में पथराव और फायरिंग हो गई। सूत्रों का कहना है कि लगभग 150 राउंड गोलियां चलीं। पथराव में लगभग ५० लोग घायल हुए और तीन को गोलियां लगीं।
स्थिति को ख़राब होते देखकर क्षेत्र में आरएएफ़ और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। आईजी और डीआईजी कोतवाली क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं। मिश्रित आबादी वाले इस क्षेत्र में तमाम लोग घरों में ताले लगाकर दूसरे इलाकों में चले गए। आसपास के जिलों से भारी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाया गया है।
11 मई 2014 - 05:19
समाचार कोड: 607740
शहर में गुदड़ी बाजार और तीरगरान के बीच विवादित कुएं को लेकर शनिवार दोपहर दो समुदायों में पथराव और फायरिंग हो गई। सूत्रों का कहना है कि लगभग 150 राउंड गोलियां चलीं। पथराव में लगभग ५० लोग घायल हुए और तीन को गोलियां लगीं।