इराक़ी सैन्य कमान ने पिछले पांच महीने के दौरान सैकड़ों विदेशी आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना दी है।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार अंबार प्रांत में सेना की कमान ने बताया है कि पिछले पांच महीने के दौरान रमादी नगर में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही में पांच सौ विदेशी आतंकवादी मारे गये हैं।
दूसरी ओर सेंट्रल नगर बाबिल में सेना की कार्यवाही के दौरान बृहस्पतिवार को दाइश का सरग़ना अब्दुर्रहमान हीती मारा गया। सेना ने इसी प्रकार हीती के दो सहयोगियों को महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ों के साथ गिरफ़्तार कर लिया। देश के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही में दो हज़ार पच्चपन आतंकवादी मारे गये हैं।
अंबार प्रांत में सेना ने 21 दिसंबर वर्ष 2013 को व्यापक अभियान आरंभ किया था और इस कार्यवाही के दौरान सीरिया और जार्डन की सीमा पर आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
10 मई 2014 - 20:02
समाचार कोड: 607701
अंबार प्रांत में सेना की कमान ने बताया है कि पिछले पांच महीने के दौरान रमादी नगर में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही में पांच सौ विदेशी आतंकवादी मारे गये हैं।