ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ग़म नें ज़ोर देकर कहा है कि सीरिया का मामला पेचीदा बनाने से इस देश के संकट का हल ढ़ूँढ़ने में कोई मदद नहीं मिल सकती है। ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता नें कहा कि सीरिया के संसदीय चुनाव के अवसर पर इस देश के प्रतिनिधि कार्यालयों को सीरिया के बाग़ियों के कार्यालयों में बदलने से सम्बंधित अमरीकी क़दम की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि ऐसे क़दम, अमल में लाये जाने की ज़रूरत है जिनसे सीरिया का संकट समाप्त करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि सीरिया की जनता के दृष्टिकोणों का सम्मान किया जाना चाहिये। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सीरिया के संकट का ऐसा हल ढ़ूँढ़ लिया जाएगा जिससे अपने भविष्य का फ़ैसला करने में सीरिया की जनता के पास प्राथमिक अधिकार होंगे।
8 मई 2014 - 16:21
समाचार कोड: 607311
ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ग़म नें ज़ोर देकर कहा है कि सीरिया का मामला पेचीदा बनाने से इस देश के संकट का हल ढ़ूँढ़ने में कोई मदद नहीं मिल सकती है