8 मई 2014 - 15:52

ईराक़ी फ़ौज नें यह आप्रेशन उत्तरी ईराक़ क नेनवा प्रदेश के मुख्य स्थान मोसल में क़ूसियात के इलाक़े में किया जहाँ आतंकवादी कार्यवाहियों के आरोप में बीस लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया जिनका सम्बंध विभिन्न अरब देशों से है

ईराक़ की फ़ौज नें उत्तरी क्षेत्र में आप्रेशन चला कर दर्जनों आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है। सूत्रों के अनुसार ईराक़ी फ़ौज नें यह आप्रेशन उत्तरी ईराक़ क नेनवा प्रदेश के मुख्य स्थान मोसल में क़ूसियात के इलाक़े में किया जहाँ आतंकवादी कार्यवाहियों के आरोप में बीस लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया जिनका सम्बंध विभिन्न अरब देशों से है। ईराक़ की फ़ौज नें क़ूसियात के इलाक़े से भारी मात्रा में असलहा और गोला बारूद भी बरामद किया है। यह ऐसी स्थिति में है कि जब ईराक़ी फ़ौज नें दाएश आतंकवादी संगठन से सम्बंधित न चार औरतों को भी गिरफ़्तार कर लिया है जो सीरिया के हिल सनाई इलाक़े में भागने की कोशिश कर रही थीं। ईराक़ी फ़ौज नें इसी तरह पश्चिमी प्रदेश अल अम्बार के मुक्य स्थान फ़लूजा में एक कार्यवाही करके दाएश आतंकवादी संगठन के बीस लोगों को मार गिराया है और कई अन्य को घायल कर दिया है।