ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रवक्ता नें कहा है कि भविष्य में ईरान और आई ए ई ए के बीच विचारों में एकमत होने के साथ साथ विचारों को अन्तिम रूप दे दिया जाएगा।
ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रवक्ता बहरोज़ कमालवंदी नें कल इरना से बातचीत करते हुए कहा कि जेनेवा समझौते में ज्वाइंट ऐक्शन प्लान के अन्तर्गत दोनों पक्ष जिन बिन्दुओं पर एकमत हुए थे उनमें से सात को जल्दी ही अन्तिम रूप दे दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा की अन्तर्राष्ट्रीय एजेंसी के जानकारों की एक टीम ईरान पहुँची है जो सोमवार और मंगलवार को ईरान के कुछ विभागों का निरीक्षण करेगी। उन्होंने इसी तरह कहा कि दुश्मनों नें ईरान के परमाणु कार्यक्रम के ख़िलाफ़ बहुत सी साज़िशें की हैं लेकिन देश के सभी संगठन पूरी मेहनत और कोशिशों के साथ काम कर रहे हैं।
6 मई 2014 - 19:22
समाचार कोड: 606957
ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रवक्ता नें कहा है कि भविष्य में ईरान और आई ए ई ए के बीच विचारों में एकमत होने के साथ साथ विचारों को अन्तिम रूप दे दिया जाएगा।