इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी से सीरिया मुद्दे पर बातचीत हुई। दोनो पक्षों के दरमियान टेलीफ़ोन पर होने वाली इस बातचीत में सीरिया की स्थिति के बारे में विचार विमर्श किया गया और सीरिया संकट का एक उपयुक्त हल निकालने के लिये राजनीतिक तरीक़े को अपनाए जाने पर ज़ोर दिया। इस बातचीत में ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ नें सीरिया संकट के राजनीतिक हल से सम्बंधित अख़ज़र इब्राहीमी की कोशिशों की तारीफ़ की और इस सिलसिले में की जानी वाली कोशिशों के महत्व पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ पश्चिमी और इसी तरह क्षेत्र के अरब देशों के विपरीत इस्लामी रिपब्लिक ईरान, सीरिया संकट को राजनीतिक तरीक़े से हल किये जाने की ज़रूरत पर ज़ोर देता रहा है।
6 मई 2014 - 19:12
समाचार कोड: 606956
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी से सीरिया मुद्दे पर बातचीत हुई।