6 मई 2014 - 18:57
संसदीय चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप के विरोध पर ज़ोर

लेबनान की पार्लियामेंट में हिज़बुल्लाह के प्रतिनिधि अली फ़य्याज़ नें बैरूत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लेबनान के संसदीय चुनावों के हवाले से हिज़बुल्लाह का रुख़ स्पष्ट और बिना किसी के दबाव के है और हिज़बुल्लाह राष्ट्रीय हितों के दायरे में अपनी पॉलिसी बनाता है

लेबनान की पार्लियामेंट में हिज़बुल्लाह के प्रतिनिधि नें संसदीय चुनाव में किसी भी तरह के विदेशी हस्तक्षेप के विरोध पर ज़ोर दिया है। मिस्र की न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान की पार्लियामेंट में हिज़बुल्लाह के प्रतिनिधि अली फ़य्याज़ नें बैरूत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लेबनान के संसदीय चुनावों के हवाले से हिज़बुल्लाह का रुख़ स्पष्ट और बिना किसी के दबाव के है और हिज़बुल्लाह राष्ट्रीय हितों के दायरे में अपनी पॉलिसी बनाता है। लेबनान की पार्लियामेंट में हिज़बुल्लाह के प्रतिनिधि नें लेबनान में सभी पक्षों से अपील की कि वह संसदीय चुनावों के हवाले से अपनी राष्ट्रीय ज़िम्मेदारियों को ध्यान में रखें और देश में वास्तविक सुधारों का हिस्सा बनें।

टैग्स