24 अप्रैल 2014 - 16:44
इस्राईल के साथ निपटने में संयुक्त राष्ट्र ने दोहरा मापदंड अपनाया है।

अरब लीग के महासचिव नबील अरबी ने मंगलवार को कहा कि जब यहूदी सरकार के विरुद्ध कोई प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है तो संयुक्त राष्ट्र दोहरे मापदंड का प्रदर्शन करता है।

अरब लीग के प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि इस्राईल के विरुद्ध प्रस्तावों पर इस अंतर-राष्ट्रीय संस्था ने दोहरा मापदंड अपनाया हुआ है।
अरब लीग के महासचिव नबील अरबी ने मंगलवार को कहा कि जब यहूदी सरकार के विरुद्ध कोई प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है तो संयुक्त राष्ट्र दोहरे मापदंड का प्रदर्शन करता है।
वफ़ा वेबसाइट के अनुसार नबील अरबी ने कहा कि अरब देशों ने फिलिस्तीन - इस्राईल विवाद सम्बंधी नीतियों में बदलाव लाने का फैसला किया है ताकि इस विवाद का उचित समाधान निकाला जा सके।
कुवैत की समाचार एजेंसी के अनुसार काहिरा में अरब लीग की उद्घाटन बैठक के दौरान स्पीकर अहमद जरवान ने जोर देते हुए कहा कि अरब देश फ़िलिस्तीन के न्यायपूर्ण और व्यापक समाधान खोजने के प्रयासों को जारी रखेगा।
फिलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनी शासन की आक्रामक नीतियों पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा कि इस्राईल की मौजूदा नीतियां अवैध और फ़िलिस्तीनी जनता और अधिकृत क्षेत्रों पर आक्रमण के बराबर है।
अरब लीग के स्पीकर ने कहा कि ज़ायोनी सरकार की मौजूदा कार्रवाईयां संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन हैं। और अंतर-राष्ट्रीय समुदाय को इस संबंध में गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने इस्राईली जेलों में बंद फ़िलिस्तीनी कैदियों के साथ एकजुटता जताते हुए विश्व मानवाधिकार संगठनों पर जोर दिया कि वह उनके अधिकारों की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

टैग्स