इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ नें कहा है कि ईरान औऱ रूस के बीच विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श का सिलसिला जारी है। उन्होंने सोमवार की रात मास्को में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम, मध्व पूर्व में बदलाव और सीरिया का संकट ऐसे मामले हैं कि जिनके बारे में ईरान और रूस के बीच विचार विमर्श जारी है। उन्होंने कैस्पियन सी के हवाले से भी कहा कि उम्मीद की जाती है कि इस सिलसिले में होने वाली बैठकों के द्वारा कैस्पियन सी के तटीय देशों की जनता के लिये स्थिति, पहले के मुक़ाबले बेहतर होगी। स्पष्ट रहे कि ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़, कैस्पियन सी के पाँच तटीय देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिये कल रात मोस्को पहुँचे हैं।
23 अप्रैल 2014 - 16:56
समाचार कोड: 604344
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ नें कहा है कि ईरान औऱ रूस के बीच विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श का सिलसिला जारी है।