22 अप्रैल 2014 - 05:43
इस्राईल का असली चेहरा दुनिया के सामने आ रहा है

ईरान की एटमिक एनर्जी एजेंसी के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने सोमवार को एक इंटरव्युव में कहा कि ज़ायोनी शासन इस समय भारी नुक़सान उठा रहा है इसलिए वह इस स्थिति के कारण पूरी दुनिया को धोखा देने की कोशिश में है

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की एटमिक एनर्जी एजेंसी ने ईरान के पारचीन मिलिट्री सेंटर के बारे में इस्राईली वेबसाइट की रिपोर्ट को निराधार बताया है और इसे दुनिया को धोखा देने का प्रयास बताया है।
ईरान की एटमिक एनर्जी एजेंसी के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने सोमवार को एक इंटरव्युव में कहा कि ज़ायोनी शासन इस समय भारी नुक़सान उठा रहा है इसलिए वह इस स्थिति के कारण पूरी दुनिया को धोखा देने की कोशिश में है।
रविवार को इस्राईल की वेबसाइट DEBKAfile ने दावा किया कि 1300 किलोग्राम की मात्रा में निचले ग्रेड तक संवर्धित यूरेनियम को पूर्वोत्तरी तेहरान के पारचीन मिलिट्री सेंटर में स्थानान्तरित कर दिया गया है तथा तेज़ी से काम करने वाली 1630 सेंट्रीफ़्यूज मशीनें भी वहां लगाई जा चुकी हैं।
कमालवंदी ने कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान की ओर से अपने पीसफ़ुल एटमी प्रोग्राम के संबंध में अन्य देशों की चिंताएं दूरे करने हेतु विश्वास बहाली की कार्यवाही जारी रहेगी और उस समय इस्राईली सरकार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी जब पूरे दुनिया के सामने साबित हो जाएगा कि ईरान केवल शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए परमाणु गतिविधियां अंजाम दे रहा है।
उन्होंने कहा कि हर कोई आईएईए की रिपोर्ट और ज़ायोनियों के झूठे दावों की निश्चित रूप से तुल्नात्मक समीक्षा करेगा। ईरान की एटमिक एनर्जी एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि तेल अबीब सरकार पश्चिमी देशों के साथ ईरान के बढ़ते संबंधों में रुकावट डालने के लिए हाथ पांव मार रही है और इस प्रकार के झूठे दावों से इस्राईल का असली चेहरा दुनिया के सामने आ रहा है।
गत 19 अप्रैल को ईरान की एटमिक एनर्जी एजेंसी के प्रमुख अली अकबर सालेही ने कहा कि यदि आईएईए तर्कसंगत कारण और ठोस साक्ष्य पेश करे तो ईरान को पारचीन एटमी सेंटर के दरवाज़े आईएईए के निरीक्षकों के लिए खोलने में कोई समस्या नहीं है। इससे पहले दो बार आईएईए के निरीक्षक पारचीन मिलिट्री सेंटर का निरीक्षण कर चुके हैं और उन्होंने पुष्टि की थी कि इस केन्द्र में परमाणु गतिविधियां अंजाम नहीं दी गई हैं।
इस्राईल गत वर्ष नवम्बर महीने में जेनेवा में तेहरान और छह दुनिया शक्तियों के बीच होने वाले परमाणु समझौते से खिन्न है।

टैग्स