रिपोर्ट के अनुसार रियाज़ नें देश के विदेश मंत्री को पद से हटाने की प्लांनिंग कर ली है। सूत्रों के अनुसार फ़ैसल अल सऊद की अपदस्थता शाही ख़ानदान के महत्वपूर्ण पदों पर दूसरा बड़ा परिवर्तन होगा। इसी सूत्र के अनुसार एक सम्भावित बात यह हो सकती है कि विदेश मंत्री ख़ुद अगले कुछ दिनों में अपना इस्तीफ़ा सौंप दें।
याद रहे कि सऊद अल फ़ैसल दुनिया के एक ऐसे अकेले व्यक्ति हैं जो पिछले 45 सालों से सऊदी अरब के विदेश मंत्री के पद पर हैं।
रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री को हटाने में देरी की वजह इस पद के लिये उपयुक्त उम्मीदवारों की कमी है और शाह अब्दुल्लाह के बेटों में से एक बेटे को यह पद दिया जा सकता है।
रियाज़ नें पिछले दिनों ही पूर्व इंटेलीजेंस चीफ़ बंदर बिन सुल्तान को उसके पद से हटा दिया था। 65 साल के बंदर बिन सुल्तान अमरीका में सऊदी अरब के राजनयिक थे और उनके बुश के साथ गहरे सम्बंध भी थे।
याद रहे कि सन् 2003 में ईराक़ पर अमरीका हमले में बंदर बिन सुल्तान नें पूरा समर्थन दिया था।
21 अप्रैल 2014 - 19:38
समाचार कोड: 603958
फ़ैसल अल सऊद की अपदस्थता शाही ख़ानदान के महत्वपूर्ण पदों पर दूसरा बड़ा परिवर्तन होगा। इसी सूत्र के अनुसार एक सम्भावित बात यह हो सकती है कि विदेश मंत्री ख़ुद अगले कुछ दिनों में अपना इस्तीफ़ा सौंप दें।