15 अप्रैल 2014 - 19:12
तकफ़ीरी आतंकवादियों की तरफ़ से निहत्थी जनता पर हमले तेज़

तकफ़ीरी आतंकवादियों नें दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र जरमाना पर दसियों मॉर्टर गोले बरसाए हैं जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हो गए हैं

सीरिया में फ़ौज के हाथों करारी हार का सामना करने के बाद तकफ़ीरी आतंकवादियों नें निहत्थी जनता पर हमले तेज़ कर दिये हैं। अलमयादीन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादियों नें दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र जरमाना पर दसियों मॉर्टर गोले बरसाए हैं जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हो गए हैं। तकफ़ीरी आतंकवादियों नें एक बस को भी निशाना बनाया था जिसमें 15 लोग घायल हो गए थे। ख़बरों के अनुसार दमिश्क़ पर आतंकवादियों के मॉर्टर हमले तेज़ हो गए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों नें हुम्स शहर में एक कार बम धमाका किया जिसमें चार नागरिक मारे गए और 70 लोग घायल हो गए हैं।

टैग्स