15 अप्रैल 2014 - 19:02
यूरोपीय प्रतिनिधिमण्डलों को ईरान की शर्तें स्वीकार करनी पड़ेंगी।

ईरान की विदेशी पॉलिसी और राष्ट्रीय सुरक्षा कमीशन के प्रवक्ता नें कहा है कि यूरोपीय प्रतिनिधिमण्डल को ईरान की यात्रा के लिये कुछ शर्ते माननी पड़ेंगी।

ईरान की विदेशी पॉलिसी और राष्ट्रीय सुरक्षा कमीशन के प्रवक्ता नें कहा है कि यूरोपीय प्रतिनिधिमण्डल को ईरान की यात्रा के लिये कुछ शर्ते माननी पड़ेंगी। सय्यद हुसैन नक़वी हुसैनी नें क़ुद्स अख़बार के साथ बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी प्रतिनिधिमण्डल का ईरान दौरा ईरान के हितों के ख़िलाफ़ हो तो वह किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि रस्मी मुलाक़ातों और विदेशी दौरों के प्रोटोकाल से हट कर किसी भी तरह की मुलाक़ात नहीं की जानी चाहिये। ईरान के विदेश मंत्रालय नें हॉलैण्ड के संसदीय प्रतिनिधिमण्डल के इस हफ़्ते होने वाले दौरे को, हिंसा फैलाने वालों से मुलाक़ात करने पर रोक लगा दी थी जिसके बाद इस प्रतिनिधिमण्डल नें अपना यह दौरा रद्द कर दिया था। स्पष्ट रहे कि यूरोपीय यूनियन की विदेशी पॉलीसियों की प्रमुख कैथ्रीन एश्टोन उनके साथ आये प्रतिनिधिमण्डल नें अपने तेहरान दौरे में आस्ट्रिया के दूतावास में हिंसा फैलाने वाले कुछ लोगों से मुलाक़ात की थी जिस पर इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पदाधिकारियों नें कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

टैग्स