अमरीका के लास वेगास नगर में इंस्टीट्यूट ऑफ स्क्रैप रिसाइकलिंग इंडस्ट्रीज़ की एक बैठक में क्लिंटन भाषण कर रही थीं कि एक महिला ने उन पर जूता खींच मारा। हालांकि महिला का निशाना चूक गया और जूता हिलेरी क्लिंटन को छुए बिना उनके पीछे जा गिरा। अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री ने घटना को मज़ाक़ में उड़ा दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि कचरे की रीसाइक्लिंग इतना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ कि जूता चलाने वाली महिला ने उनकी तरह बचपन में सॉफ्ट बाल नहीं खेली थी।
घटना स्थल पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत उस महिला को हिरासत में ले लिया। अभी महिला की पहचान ज़ाहिर नहीं की गई है। ज्ञात रहे कि अमरीकाके पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश पर भी इराक़ की राजधानी बग़दाद में जूता फेंका गया था। जूता फेंकने वाले मुंतज़र ज़ैदी ने अमरीका द्वारा अपने देश के अतिग्रहण के विरोध में यह क़दम उठाया था।