9 अप्रैल 2014 - 14:08
सीरिया में फ़ौज को बड़ी कामयाबी।

सीरिया में आतंकवादियों के विरुद्ध बड़े स्तर फ़ौज का अभियान जारी है और फ़ौज ने लेबनान से लगी सीमा के क़लमून इलाक़े के रंकूस शहर को दोबारा अपने कंट्रोल में ले लिया है।

सीरिया में आतंकवादियों के विरुद्ध बड़े स्तर फ़ौज का अभियान जारी है और फ़ौज ने लेबनान से लगी सीमा के क़लमून इलाक़े के रंकूस शहर को दोबारा अपने कंट्रोल में ले लिया है।
अल मयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई फ़ौज ने क़लमून इलाक़े के रंकूस शहर पर आतंकवादियों के ठिकानों पर बड़े स्तर पर हमले किये जिसके दौरान सैकड़ों आतंकवादी मारे गये। इसी तरह फ़ौज ने इस इलाक़े से आतंकवादियों को खदेड़ दिया और शहर के बाहर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
फ़ौज ने इसी तरह पश्चिमी शहर यबरूद में आतंकवादियों को भारी नुक़सान पहुंचाया और इस शहर से आतंकवादियों की सप्लाई लाइन कट गयी है। सैन्य सूत्रों ने इससे पहले कहा था कि फ़ौज क़लमून इलाक़े पर एक बड़े अभियान की तैयारी कर रही है। अब तक क़लमून के बहुत से इलाक़ों पर फ़ौज का दोबारा कंट्रोल हो गया है।

टैग्स