दिल्ली के शाही इमाम अहमद बुखारी द्वारा लोकसभा चुनाव में मुसलमानों से कांग्रेस का समर्थन करने की अपील के बाद उनके भाई और उप शाही इमाम यहया बुखारी और प्रमुख शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने मुसलमानों से अपील की है कि वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का बहिष्कार करें और किसी धर्मनिरपेक्ष उम्मीदवार को वोट दें।
मौलाना कल्बे जव्वाद ने अपनी अपील में कहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान देश में बड़े दंगे हुए और पार्टी की नीतियों से मुसलमानों के हालात खराब हुए हैं। वहीं यहया बुखारी ने कहा कि कांग्रेस किसी भी सूरत में मुसलमानों की हितैषी नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में मुसलमानों के साथ अन्याय किया गया है।
उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान दो वक्त की रोटी कमाना चाहते हैं तो वह कांग्रेस से दूर रहें। वह जितना इस राजनीतिक पार्टी से दूर रहेंगे, उतना उनके और देश दोनों के लिए बेहतर होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से उभरी आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि जो पार्टी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही है, उसे वोट देकर एक बार आजमाया जा सकता है।
उनकी इस अपील के बाद राजनीतिक घमासान बढ़ने के आसार बन गए हैं क्योंकि जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने देश के मुसलमानों से कहा है कि वह इस चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट दें।
मौलाना यहया बुखारी और मौलाना कल्बे जव्वाद की मुसलमानों से अपील
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का बहिष्कार करें
9 अप्रैल 2014 - 08:36
समाचार कोड: 601448
अगर मुसलमान दो वक्त की रोटी कमाना चाहते हैं तो वह कांग्रेस से दूर रहें। वह जितना इस राजनीतिक पार्टी से दूर रहेंगे, उतना उनके और देश दोनों के लिए बेहतर होगा