इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें कहा है कि यूरोपीय पार्लियामेंट का प्रस्ताव ग्रुप 5+1 के साथ ईरान की बातचीत पर प्रभाव नहीं डालेगा। मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें वियाना पहुँचने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यूरोपीय पार्लियामेंट के प्रस्ताव का परमाणु वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बात की सम्भावना पाई जाती है कि परमाणु समझौते के लिये संयुक्त रूप से काम इस चरण में शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बातचीत के इस दौर में सभी मामलों की समीक्षा की जाएगी ताकि सभी पक्षों के मत एक दूसरे के पास आ जाएं। विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ आज रात यूरोपीय यूनियन में विदेशी नीति विभाग की प्रमुख की तरफ़ से दिये जाने वाले डिनर में भाग लेगें। इस डिनर में दोनो लीडर विशेषज्ञों की बातचीत की रिपोर्ट पर नज़र डालेंगे और कल से शुरू होने वाली बातचीत के निर्णायक मुद्दों को तय करेंगे।
9 अप्रैल 2014 - 06:21
समाचार कोड: 601427
विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ आज रात यूरोपीय यूनियन में विदेशी नीति विभाग की प्रमुख की तरफ़ से दिये जाने वाले डिनर में भाग लेगें। इस डिनर में दोनो लीडर विशेषज्ञों की बातचीत की रिपोर्ट पर नज़र डालेंगे और कल से शुरू होने वाली बातचीत के निर्णायक मुद्दों को तय करेंगे