इस्लामी रिपब्लिक ईरान के उप विदेश मंत्री सय्यद अब्बास इराक़ची नें कहा है कि यूरोपीय और पश्चिमी देश दूसरे देशों में मानवाधिकारों के बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। सय्यद अब्बास इराक़ची नें पत्रकारों से बातचीत में पश्चिमी देशों के ईरान विरोधी क़दमों को उनकी सालों की दुश्मनी की निरंतरता बताया है और कहा है कि ईरान पश्चिमी देशों, यूरोपियों और अमरीकियों से विभिन्न मामलों में गहरे मतभेद रखता है और यह मतभेद लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि ईरान और पश्चिम के बीच मनवाधिकार पर भी मतभेद पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम का भूतकाल और वर्तमान काल विरोधाभास और दोहरे व्यवहारों से भरा हुआ है और पश्चिमी देश इस क़ाबिल नहीं हैं कि वह ईरान में मानवाधिकार की स्थिति के बारे में कोई बात करें, विशेष रूप से यूरोपीय पार्लियामेंट तो एक ऐसा संगठन है जिसका कोई विशेष महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु मामले के बारे में चल रही बातचीत की सफलता के विरोधी लोग और संगठन भी वातावरण को ख़राब करना चाहते हैं और इस बातचीत में रुकावट डाल कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहते हैं।
9 अप्रैल 2014 - 06:12
समाचार कोड: 601425
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के उप विदेश मंत्री सय्यद अब्बास इराक़ची नें कहा है कि यूरोपीय और पश्चिमी देश दूसरे देशों में मानवाधिकारों के बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।