तुर्की में सीरिया के विरोधी संगठनों के सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सीरिया के विरोधी गिरोहों नें नई राजनीतिक कमेटी का चुनाव किया है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विरोधी धड़ों के प्रवक्ता नें कहा है कि रविवार को भी राजनीतिक काउंसिल के चुनाव के लिये बैठक हो रही है। इस बैठक में जेनेवा-2 के परिणामों पर विचार विमर्श किया जाएगा। तुर्की में अब तक दसियों बार सीरिया के विरोधी धड़ों की बैठकें हो चुकी हैं। तुर्की भी सऊदी अऱब और ज़ायोनी सरकार के साथ सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों का समर्थन और उनकी मदद कर रहा है।
9 अप्रैल 2014 - 05:23
समाचार कोड: 601419
तुर्की में सीरिया के विरोधी संगठनों के सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सीरिया के विरोधी गिरोहों नें नई राजनीतिक कमेटी का चुनाव किया है