ईराक़ के उप विदेश मंत्री नें कहा है कि बग़दाद इस बात की इजाज़त नहीं देगा कि उसकी ज़मीन से सीरिया के ख़िलाफ़ फ़ौजी कार्यवाही की जाए। हसन शहरिस्तानी नें अलमयादीन टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि ईराक़ सीरिया के संकट को शांतिपूर्ण ढंग से हल किये जाने का इच्छुक है इसलिये बग़दाद इस बात की हरगिज़ इजाज़त नहीं देगा कि उसकी ज़मीन से सीरिया पर हमला हो। उन्होंने सीरिया में तकफ़ीरियों को खुली छूट दिये जाने के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों को खुली छूट देने से वह सीरिया और उसके पड़ोसी देशों को आग में ढ़केल देंगे और उन्हें ख़त्म कर देगें। उन्होंने ईराक़ में चुनाव कराए जाने के बारे में कहा कि सभी क्षेत्रों में चुनाव अपने निश्चित समय पर ही होंगे।
8 अप्रैल 2014 - 07:24
समाचार कोड: 601275
ईराक़ के उप विदेश मंत्री नें कहा है कि बग़दाद इस बात की इजाज़त नहीं देगा कि उसकी ज़मीन से सीरिया के ख़िलाफ़ फ़ौजी कार्यवाही की जाए