7 अप्रैल 2014 - 10:23
सीरिया हुकूमत को गिराना अब सम्भव नहीं।

लेबनान के जनप्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने बल देकर कहा कि सीरिया की व्यवस्था के गिरने का ख़तरा ख़त्म हो गया और इस देश के विभाजन के ख़तरे से निकल गए हैं।

लेबनान के जनप्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने बल देकर कहा कि सीरिया की व्यवस्था के गिरने का ख़तरा ख़त्म हो गया और इस देश के विभाजन के ख़तरे से निकल गए हैं।
इर्ना के अनुसार सय्यद हसन नसरुल्लाह ने लेबनानी अख़बार अस्सफ़ीर से बातचीत में जो आज प्रकाशित होने वाली है, कहा कि सीरिया पर जंग थोपने का लक्ष्य उसके दृष्टिकोण को बदलना है न कि प्रजातंत्र और न्याय की स्थापना तथा भ्रष्टाचार से संघर्ष है।
सय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि चौदह मार्च धड़े के कुछ समर्थकों ने सीरिया में हिज़्बुल्लाह के प्रवेश को सही माना और उसे तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ लेबनान के समर्थन की संज्ञा दी।
उन्होंने लेबनान और सीरिया की सीमाओं पर दोनों देशों की ओर से उठाए गए क़दम पर खुशी जताते हुए कहा कि लेबनान में आतंकवादी धमाकों का ख़तरा बहुत कम हो गया है।

टैग्स