1 अप्रैल 2014 - 19:30
कोई भी दुश्मन ईरान पर हमला करने की हिम्मत नहीं रखता

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के रक्षा मंत्री हुसैन दहक़ान नें कहा है कि ज़ायोनी सरकार, ईरान के सुरक्षा घेरे के मुक़ाबले कुछ भी करने में असमर्थ है।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के रक्षा मंत्री हुसैन दहक़ान नें कहा है कि ज़ायोनी सरकार, ईरान के सुरक्षा घेरे के मुक़ाबले कुछ भी करने में असमर्थ है। उन्होंने ईरान के ख़िलाफ़ अत्याचारी ज़ायोनी सरकार की धमकियों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि यह सरकार, ईरान के सुरक्षा घेरे के मुक़ाबले कुछ भी नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस समय सुरक्षा के क्षेत्र में ईरानी राष्ट्र ऐसी पोज़ीशन पर है कि कोई भी दुश्मन, ईरान पर हमला करने की हिम्मत नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी देश के लिये किसी तरह का ख़तरा नहीं है लेकिन वह हर तरह के ख़तरों का मुक़ाबला की ताक़त रखता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हितों के आधार पर अमरीका ईरान को पड़ोसी देशों के लिये ख़तरा बताने की कोशिश करता है जबकि ईरान नें फ़ार्स की खाड़ी के इलाक़े के किसी भी देश को कभी अपने हमले का निशाना नहीं बनाया है जबकि ईरान पर जब भी किसी देश नें कोई हमला किया है तो ईरानी राष्ट्र नें उसे मुँह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय ईरान रक्षा क्षेत्र में बहुत अच्छी स्थिति में है।