भारत ने घोषणा की है कि ईरान से आयात वस्तुओं का भुगतान वह योरो में करने के लिए तैयार है। कलकत्ता से प्रकाशित होने वाले समाचारपत्र टेलिग्राफ़ ने अपने सोमवार के संस्करण में भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि वर्तमान समय में भारत, ईरान से आयातित कच्चे तेल का भुगतान 45 प्रतिशत रुपये में और 55 प्रतिशत डालर में कर रहा है। पश्चिम की ओर से ईरान पर लगाए गए एकपक्षीय प्रतिबंधों से पहले भारत द्वारा ईरान से आयात किया जाना वाला कच्चा तेल 2009-2010 में 21 मिलयन टन से भी अधिक था किंतु 2012-2013 में यह घटकर 13 मिलयन टन रह गया। हालांकि हालिया महीनों के दौरान भारत की ओर से ईरान से तेल आयात में वृद्धि हुई है।
23 मार्च 2014 - 19:30
समाचार कोड: 514706
कलकत्ता से प्रकाशित होने वाले समाचारपत्र टेलिग्राफ़ ने अपने सोमवार के संस्करण में भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि वर्तमान समय में भारत, ईरान से आयातित कच्चे तेल का भुगतान 45 प्रतिशत रुपये में और 55 प्रतिशत डालर में कर रहा है।