मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ नें वियाना में आस्ट्रिया के प्रतिनिधि से बातचीत में दोपक्षीय सम्बंधों, क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श किया और मानवाधिकार के बारे में पश्चिमी देशों की भेदभावपूर्ण पॉलिसी की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि ईरान मानवाधिकारों का सबसे बड़ा रक्षक है और ईरान में मानवाधिकार की पूरी तरह से ख़्याल रखा जाता है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण परमाणु टेक्नालाजी से लाभ उठाना ईरान का प्राथमिक और क़ानूनी अधिकार है और उम्मीद है कि इस सिलसिले में अगले कुछ महीनों में कोई स्थाई हल निकल सकता है।
19 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 514473
मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ नें वियाना में आस्ट्रिया के प्रतिनिधि से बातचीत में दोपक्षीय सम्बंधों, क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श किया