19 मार्च 2014 - 20:30
सऊदी फ़ौजियों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन

यूरोप के विभिन्न शहरों में बहरैन में सऊदी फ़ौजियों की मौजूदगी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

 यूरोप के विभिन्न शहरों में बहरैन में सऊदी फ़ौजियों की मौजूदगी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हुए हैं। अल मिनार टीवी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन, जर्मनी और फ़्राँस में सऊदी फ़ौजियों की बहरैन में मौजूदगी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए हैं। लेबनान में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में आले सऊद और आले ख़लीफ़ा के ख़िलाफ़ नारे लगाए गए और बहरैन से सऊदी फ़ौजियों की तुरन्त वापसी की मांग की गई। पेरिस में जमीअते ग़दीर और दूसरे संगठनों के मदद से आले सऊद और आले ख़लीफ़ा की सत्तावादी पॉलीसियों, यहाँ तक कि उनकी अलोकतांत्रिक सरकारों को कड़ी आलोचना का निशाना बनाया गया और बहरैन की जनता के शांतिपूर्ण आंदोलन का पूरी तरह से समर्थन करने का ऐलान किया गया।