जमीअते विफ़ाक़े मिल्ली नें कहा है कि आले ख़लीफ़ा के नौकर, बहरैनी फ़ोटो पत्रकार को बुरी तरह से शारीरिक रूप से प्रताणित कर रहे हैं। विफ़ाक़े इस्लामी की वेबसाइट के अनुसार फ़ोटो पत्रकार अहमद मूसवी के घर वालों नें कहा है कि आले ख़लीफ़ा के नौकरों नें उन्हें दस फ़रवरी को घर से गिरफ़्तार किया था और जेल में उन्हें और उनके भाई को वहशियाना तरीक़े से शारीरिक सज़ाएं दी जा रही हैं। इन दोनों भाईयों को अल हौज़ अल जाफ़ नाम की जेल में रखा गया है। अहमद मूसवी के घर वालों नें बताया है कि उनके बदन के विभिन्न भागों पर बिजली का करंट लगाया गया है और उन्हें बार बार प्रताणित किया जा रहा है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार एक और फ़ोटो जर्नलिस्ट हुसैन जबील को भी गिरफ़्तार करके बहुत ही बेरहमी से शारीरिक प्रताणनाएं दी जा रही हैं और उनका इलाज भी नहीं किया जा रहा है। हौज़ुल जाफ़ नाम के आले ख़लीफ़ा की भयानक जेल में हज़ारों लोगों को बिना किसी मुक़दमे के क़ैद में रखा गया है। जमीअते विफ़ाक़े मिल्ली नें कहा है कि पत्रकारों को गिरफ़्तार करना और उनके साथ बुरा बर्ताव करना, बहरैनी राष्ट्र से बदला लेने का आले ख़लीफ़ा की रणनीति है।
19 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 514439
जमीअते विफ़ाक़े मिल्ली नें कहा है कि आले ख़लीफ़ा के नौकर, बहरैनी फ़ोटो पत्रकार को बुरी तरह से शारीरिक रूप से प्रताणित कर रहे हैं।