16 मार्च 2014 - 20:30
सीरिया के संकट के लिये चार सूत्रीय एजेंडा पेश

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के उप विदेश मंत्री नें कहा है कि तेहरान नें सीरिया के संकट के हल के लिये एक चार सूत्रीय मसौदा पेश किया है।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के उप विदेश मंत्री नें कहा है कि तेहरान नें सीरिया के संकट के हल के लिये एक चार सूत्रीय मसौदा पेश किया है। हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान नें आज कहा कि सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र के जनरल सिक्रेट्री के विशेष प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी के तेहरान दौरे की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि इस दौरे के साथ ही सीरिया की जनता की राय और फ़ैसले पर आधारित इस देश के संकट के कूटनीतिक हल के लिये ईरान के चार सूत्रीय मसौदे का सार सामने आ जाएगा। ईरान के उप विदेश मंत्री नें कहा कि इस मसौदे में सीरिया के संकट के राजनीतिक हल निकालने पर ध्यान दिया गया है और चुनाव एवं लोकतंत्र के क्षेत्र में सीरिया की जनता के वोटों, आत्म निर्भरता और शासन को विशेष रूप से स्थान दिया गया है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सीरिया में आतंकवादियों और तकफ़ीरी संगठनों का दौर अब समाप्त हो चुका है और सीरिया के संकट के हल के लिये फ़ौजी आप्रेशन नाकाम हो चुका है और यह देश नए राजनीतिक दौर में क़दम रख रहा है।