ईरान की पार्लिमेंट के स्पीकर नें कहा है कि पश्चिम नें जब इस बात का एहसास किया कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम में सफल होता नज़र आ रहा है और अब ईरान के ख़िलाफ़ परमाणु हथियारों के आरोपों से कोई फ़ायदा नहीं है तो मीज़ाईल के क्षेत्र में ईरान की चहल-क़दमी पर गली उठा दी और जब वह इस में भी सफल नहीं हो सका तो अब मानवाधिकार के मामले को बहाना बना लिया और इस बहाने से वह ईरान की पोज़ीशन को नुक़सान पहुँचाने की कोशिशें कर रहा हैं। डाक्टर लारीजानी नें संयुक्त राष्ट्र की पिछले दिनों आने वाली रिपोर्ट को निशाना बनाते हुए कहा कि यह रिपोर्ट ऐसे आरोपों से भरी हुई है जिनको देख कर ऐसा लगता है कि यह रिपोर्ट मूसाद और सी आई ए नें तैयार की है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि सीरिया में आतंकवादियों के लिये हथियारों की डिलीवरी मानवाधिकार का एक बड़ा मामला है, कहा कि वह अगर मानवाधिकार के बारे में गंभीर है तो गो अनता नामो और अबू ग़रीब जेल में अमरीकियों की करतूतों की समीक्षा करेगा।
12 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 513630
डाक्टर लारीजानी नें संयुक्त राष्ट्र की पिछले दिनों आने वाली रिपोर्ट को निशाना बनाते हुए कहा कि यह रिपोर्ट ऐसे आरोपों से भरी हुई है जिनको देख कर ऐसा लगता है कि यह रिपोर्ट मूसाद और सी आई ए नें तैयार की है