पश्चिमी ईराक़ के अल अम्बार प्रदेश में ईराक़ी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ की कार्यवाहियों में कम से कम बीस आतंकवादी मारे गए हैं। ईराक़ के सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि फ़लूजा के इलाक़े में होने वाले आप्रेशन में दाएश संगठन के बीस आतंकवादियों की मौत हो गई है जबकि इन आतंकवादियों के हथियारों को नष्ट कर दिया गया है। दूसरी तरफ़ ईराक़ की राजधानी बग़दाद के उत्तर में स्थित तकरीस शहर के पूरब में होने वाले एक बम धमाके में तीन लोग शहीद हो गए हैं। उधर सलाहुद्दीन प्रदेश में भी दो लोगों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की ख़बर है। इसी बीच अलमियादीन टीवी चैनल नें रिपोर्ट दी है कि बग़दाद के पूरब में एक कार बम धमाका हुआ है जबकि इस कार बम धमाके में कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है। ईराक़ी सूत्रों का कहना है कि उनके देश में तकफ़ीरी आतंकवादियों को सऊदी अरब का समर्थन हासिल है।
12 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 513614
पश्चिमी ईराक़ के अल अम्बार प्रदेश में ईराक़ी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ की कार्यवाहियों में कम से कम बीस आतंकवादी मारे गए हैं