12 मार्च 2014 - 20:30
पश्चिमी जार्डन पर ज़ायोनी फ़ौजियों की बर्बरता

अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें ग़ज़्ज़ा और पश्चिमी जॉर्डेन के विभिन्न क्षेत्रों को अपनी बर्बरता का निशाना बनाया है।

अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें ग़ज़्ज़ा और पश्चिमी जॉर्डेन के विभिन्न क्षेत्रों को अपनी बर्बरता का निशाना बनाया है। फ़िलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें पश्चिमी जार्डन में स्थित अल ख़लील के उत्तर में एक इलाक़े को अपनी बर्बरता का निशाना बनाया जहाँ ज़ायोनी फ़ौजियों की फ़ायरिंग में कम से कम पाँच फ़िलिस्तीनी मुसलमान घायल हो गए। इस घटना में ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों और फ़िलिस्तीन मुसलमानों के बीच झड़पें भी हुईं। इन सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी फ़ौजियों नें फ़िलिस्तीनी मुसलमानों के ख़िलाफ़ आँसू गैस का भी प्रयोग किया। ज़ायोनी फ़ौजियों की यह बर्बरता ऐसी स्थिति में जारी है कि ज़ायोनी फ़ौजियों नें कल भी ग़ज़ा के विभिन्न क्षेत्रों को अपनी बर्बरता का निशाना बनाया था जिसमें कम से कम तीन फ़िलिस्तीनी मुसलमान शहीद हो गए थे।