11 मार्च 2014 - 20:30
अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी में पेश आने वाली संभावित ख़राबी के बारे में महत्वपूर्ण सूचना।

इस महीने की 16 तारीख से नई वेबसाइट पर मौजूदा ऐडरस www.abna.ir से मतलब अपलोड होना शुरू हो जाएगा इस दौरान पिछले आर्काइव तक पहुँच संभव नहीं होगी. लेकिन पाठक पिछले मतलब इस ऐडरस www.abna.co पर देख सकेंगे।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः नए सौर वर्ष (1393) के शुरुआत में अहले बैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना की नई वेबसाइट का उद्घघाटन किया जाएगा।
अबना 'न्यूज़ एजेंसी की प्रबंधन कमेटी ने एक महत्वपूर्ण घोषणापत्र जारी करके चालू महीने की 16 तारीख से 19 तारीख़ तक न्यूज़ एजेंसी में पेश आने वाली संभावित गड़बड़ी के बारे में पाठकों को सूचित करते हुए खेद जताया है।
इस घोषणापत्र का अनुवाद इस प्रकार है:
बिस्मिल्लाहिर रहमानिर्रहीम
अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी सात साल पहले कुरान व अहलेबैत की बताई हुई शिक्षाओं के प्रसारण व प्रकाशन और अहलेबैत (अ) के चाहने वालों के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय मीडिया के घेरे को तोड़ने के मक़सद से बनाई गई। अबना समाचार एजेंसी ने छोटी सी अवधि में मैटर और क्वालिटी के हिसाब से अपनी कारकर्दगी पेश करके बड़े स्तर पर पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाबी हासिल की है यहां तक कि आज अहलेबैत (अ) और तशय्यो के दुश्मनों ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि अबना 19 भाषाओं के माध्यम से दुनिया भर के शियों में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय और प्रभावी वेब साइट है।
इसी तरह इस समाचार एजेंसी ने एकता व गठबंधन पर आधारित पहलू और उदार व्यवहार अपनाते हुए न केवल लाखों शियों के बीच स्थान हासिल किया बल्कि अहले सुनन्त और दूसरे धर्मों के मानने वालों को भी अपनी ओर आकर्षित किया है।
लेकिन कामम्युनिकेश टेक्नालॉजी में विकास और नई सहयूलियात के वजूद में आने के कारण अबना की मौजूदा साइट श्रोताओं की सभी आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पा रही थी इसलिए काफी समय पहले से इसमें बदलाव लाने के हवाले से सभाएं की गई और नई वेब साइट लांच करने का प्रोजेक्ट शुरू किया गया।
हालांकि अबना की आर्थिक स्थिति दूसरी राष्ट्रीय और विदेशी समाचार एजेंसियों की हद तक नहीं है लेकिन मेहनत और निष्ठा से काम करने वाले स्टाफ ने मोमिन और दीनदार इंजीनियरों की एक टीम की मदद से नई वेबसाइट लांच की है जिसमें मौजूदा कामम्युनिकेश टेक्नालॉजी के सभी सहयूलियात उपलब्ध हैं और इसका उद्घघाटन नए सौर वर्ष की शुरुआत (21 मार्च) में किया जाएगा। इसके बारे में, अफ्रीका के शियों की ओर से होने वाली लगातार दरख़्वास्तों की बदौलत अफ्रीकी भाषा 'हौसा' भी बीसवीं भाषा के रूप में अबना में शामिल होगी।
इस महीने की 16 तारीख से नई वेबसाइट पर मौजूदा ऐडरस www.abna.ir से मतलब अपलोड होना शुरू हो जाएगा इस दौरान पिछले आर्काइव तक पहुँच संभव नहीं होगी. लेकिन पाठक पिछले मतलब इस ऐडरस www.abna.co पर देख सकेंगे।
इस बारे में हम अपने पाठकों और श्रोताओं से माफी माँगते हुए इस बात की उम्मीद दिलाते हैं कि अबना समाचार एजेंसी नई वेबसाइट के रूप में नए रंग और रूप के साथ समाचार और सांस्कृतिक सेवा पेश करने में इंशा अल्लाह आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी
                                                                              अहले (अ) समाचार एजेंसी. अबना.
                                                                                                11 मार्च 2014