10 मार्च 2014 - 20:30
ज़ायोनियों के हाथों एक और फ़िलिस्तीनी शहीद।

अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें जॉर्डन के रामल्लाह शहर के उत्तर पूर्व में फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग कर दी जिसमें एक और फ़िलिस्तीनी मुसलमान शहीद हो गया।

अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें जॉर्डन के रामल्लाह शहर के उत्तर पूर्व में फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग कर दी जिसमें एक और फ़िलिस्तीनी मुसलमान शहीद हो गया। सूत्रों के अनुसार यह घटना, रामल्लाह में ओफ़रा इलाक़े के पास हुई जहाँ एक बीस साल का फ़िलिस्तीनी मुसलमान ज़ायोनी फ़ौजियों की बरबर्ता में शहीद हो गया। फ़िलिस्तीन के चिकित्सा सूत्रों का कहना है कि यह फ़िलिस्तीनी गरदन पर गोली लगने से शहीद हो गया। कल शाम भी ज़ायोनी फ़ौजियों नें जार्डन से मिलने वाली सीमा के पास एक फ़िलिस्तीनी जज पर फ़ायरिंग की थी जिसमें वह शहीद हो गया था। उल्लेखनीय है कि एमनिस्टी इंटरनेशनल नें ऐलान किया है कि पिछले तीन सालों के दौरान अत्याचारी ज़ायोनी फ़ौजियों नें पैंतालीस ऐसे फ़िलिस्तीनियों को शहीद किया है जिनसे उन्हें कोई ख़तरा भी नहीं था।