9 मार्च 2014 - 20:30
बहरैन में आले ख़लीफ़ा की बर्बर कार्यवाहियाँ।

बहरैन में आले ख़लीफ़ा की सरकार के नौकरों नें देश के शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर वहशियाना तरीक़े से हमले किये हैं।

बहरैन में आले ख़लीफ़ा की सरकार के नौकरों नें देश के शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर वहशियाना तरीक़े से हमले किये हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार आले ख़लीफ़ा सरकार के नौकरों नें बनी जमरा और करबाबाद नाम के इलाक़ों में बहरैनी प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग की और उन पर आँसू गैस के गोले दाग़े। दूसरी तरफ़ बहरैनी नागरिकों नें कुछ अन्य क्षेत्रों में भी विरोध प्रदर्शन किये और आले ख़लीफ़ा सरकार की पॉलीसियों के ख़िलाफ़ नारे लगाकर शाही सरकार को हटाए जाने की मांग फिर से दोहराई। प्रदर्शन कारियों का कहना था कि आले ख़लीफ़ा सरकार की अत्याचारी पॉलीसियों और हिंसक कार्यवाहियों के बाद भी वह अपनी मांगे पूरी होने तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। इसी बीच बहरैन की सबसे बड़ी अपोज़ीशन पार्टी विफ़ाक़े मिल्ली के जनरल सिक्रेट्री ने कहा कि बहरैनी जनता का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।