अल ख़बर प्रेस नें कहा है कि अगर सऊदी अरब अपना सारा धन व सम्पत्ति लाकर ढेर कर दे तो हम उसे सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई के जूतों के मुक़ाबले में भी ठुकरा देंगे। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनई न केवल ईरान बल्कि पूरी दुनिया के शिया मुसलमानों के मरजए तक़लीद और वलीये अमरे मुस्लेमीन हैं, इतने बड़े पद पर होने के बाद भी उनकी दुनियावी ज़िन्दगी एक आम इन्सान की दुनियावी ज़िन्दगी और उसके ऐशो आराम से कहीं नीचे है। इमाम ख़ामेनई ख़ुद भी वास्तविक रूप से आम ज़िन्दगी गुज़ारते हैं और देश के विभिन्न पदाधिकारियों से सिफ़ारिश करते हैं कि अपनी ज़िन्दगी में फ़ुज़ूल ख़र्ची न करें और एक आम ज़िन्दगी गुज़ारें। सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई पिछले दिनों मजलिसे ख़ुबरेगान (विशेषज्ञ परिषद) के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सम्बोधित करने के लिये जब अपनी कुर्सी पर बैठे थे तो शायद वहाँ पर बैठे लोग इस बात की तरफ़ आकर्षित नहीं हुए होंगे कि आपने जो जूतियां पहनी हैं वह किनारों से फटी हुई हैं लेकिन इस बैठक की प्रकाशित तसवीरों को अरब रिपोटर्स नें सोशल नेटवर्क पर प्रकाशित करके इस बात की तरफ़ आकर्षित किया कि एक तरफ़ अरब देशों के पदाधिकारियों की आलीशान ज़िन्दगी को देखिये और दूसरी तरफ़ सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई की ज़िन्दगी की समीक्षा कीजिये।
एक अरबी अख़बार की ख़ूबसूरत हेडिंग
फ़ार्स खाड़ी के शासकों की कीमत, हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई के जूतों के बराबर भी नहीं।
8 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 512490
अल ख़बर प्रेस नें कहा है कि अगर सऊदी अरब अपना सारा धन व सम्पत्ति लाकर ढेर कर दे तो हम उसे सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई के जूतों के मुक़ाबले में भी ठुकरा देंगे।