8 मार्च 2014 - 20:30
तेहरान में ज़रीफ़ और एश्टोन की संयुक्त प्रेस काँफ़्रेंस।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री नें कहा है कि तेहरान सिर्फ़ उसी समझौते को स्वीकार करेगा जिसमें जनता के परमाणु अधिकारों के सम्मान को जगह दी जाएगी।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री नें कहा है कि तेहरान सिर्फ़ उसी समझौते को स्वीकार करेगा जिसमें जनता के परमाणु अधिकारों के सम्मान को जगह दी जाएगी। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें आज तेहरान में यूरोपीय यूनियन की विदेशी नीतियों की प्रमुख कैथ्रीन एश्टोन के साथ मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कैत्रीन एस्टोन के साथ मुलाक़ात में इलाक़े की स्थिति, ईरान और यूरोप के बीच भविष्य के सम्बंध, आतंकवाद और मादक पदार्थों से मुक़ाबले के लिये दोपक्षीय सहयोग, अफ़ग़ानिस्तान में शांति की स्थापना और सीरिया में चिंता जनक और ख़राब हालात जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। ईरान के विदेशमंत्री नें कहा कि पिछले दिनों होने वाले परमाणु समझौते और उसी तरह भविष्य में इसे लागू किये जाने के बारे में भी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु वार्ता में किसी स्थाई समझौते तक पहुँचने में लगा हुआ है। यूरोपीय यूनियन की विदेश मंत्री कैथ्रीन एश्टोन नें भी इस तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि यह पहली बार है कि ईरान और यूरोपीय यूनियन के बीच इस तरह से मुलाक़ात हुई है और यह मुलाक़ात यूरोपीय यूनियन के लिये एक मौक़ा है।