मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें ख़बर दी है कि सीरिया की फ़ौज की अल क़ायदा से सम्बंधित आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही का सिलसिला जारी है। ताज़ा कार्यवाही में सीरिया की फ़ौज नें विभिन्न पाकिस्तानी और सऊदी अरब के आतंकवादियों को मार गिराया है। फ़ौजी सूत्रों के अनुसार अल मारूनियात और अल बरनास वल कबीर इलाक़ों में कई सऊदी आतंकी मारे गए हैं। इसी इलाक़े में पाकिस्तान के भी कई आतंकवादी मारे गए हैं। स्पष्ट रहे कि सीरिया में सऊदी अरब समेत दसियों देशों के आतंकवादी सीरिया की सरकार के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं। सऊदी अरब नें अब अपने आतंकवादियों को वापस बुलाने का फ़ैसला किया है। सऊदी अऱब नें 15 दिन के अन्दर सऊदी आतंकवादियों को हाज़िर होने के लिये कहा है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, ईराक़ और सीरिया में लड़ने वाले आतंकवादियों की देख रेख सऊदी अरब कर रहा है और सऊदी अरब आतंकवादियों को सैलरी और हथियार भी उपलब्ध करा रहा है।
7 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 512168
सीरिया की फ़ौज की अल क़ायदा से सम्बंधित आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही का सिलसिला जारी है। ताज़ा कार्यवाही में सीरिया की फ़ौज नें विभिन्न पाकिस्तानी और सऊदी अरब के आतंकवादियों को मार गिराया है।